छत्तीसगढ़
Trending

एसएसपी विजय अग्रवाल ने आरक्षक को किया निलंबित

IMG 20250424 WA0023

 

गुलशन साहू की रिपोर्ट –

दुर्ग – जिले के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने पदभार सम्हालते ही अनुशासन और कानून व्यवस्था को लेकर कड़ा संदेश देते हुये भिलाई के सुपेला क्षेत्र में एक नाश्ता सेंटर में हुई तोड़फोड़ और मारपीट की घटना में शामिल आरक्षक कुंदन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कार्यभार सम्हालते ही उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुये एक अनुशासनहीन पुलिसकर्मी पर त्वरित कार्रवाई की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मामूली कहासुनी से शुरू हुई थी, जो बाद में बवाल में बदल गई। आरक्षक कुंदन सिंह ने नाश्ता सेंटर में न सिर्फ तोड़फोड़ की, बल्कि संचालक चंद्रभूषण साव के साथ मारपीट भी की। इस पूरी घटना से स्थानीय व्यापारियों और आम जनता में नाराजगी का माहौल बन गया। घटना के तुरंत बाद पीड़ित संचालक चंद्रभूषण साव ने सुपेला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने पूरी घटना का ब्यौरा दिया , जिसमें पुलिसकर्मी द्वारा की गई मारपीट और तोड़फोड़ का जिक्र किया गया।शिकायत के आधार पर एसएसपी विजय अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लिया और अनुशासन की मर्यादा को बनाये रखने के लिये आरक्षक कुंदन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस कार्यवाही को जिले में पुलिस महकमे के भीतर और आम नागरिकों के बीच सकारात्मक रूप में देखा जा रहा है। यह स्पष्ट संकेत है कि दुर्ग पुलिस अब किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता और मनमानी को बर्दाश्त नहीं करेगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!