
लखीमपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा विधानसभा लखीमपुर में ‘एक देश, एक चुनाव’ विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सदर विधायक योगेश वर्मा मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने की बैठक के दौरान विधायक योगेश वर्मा ने ‘एक देश, एक चुनाव’ की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि अगर देश में सभी चुनाव एक साथ कराए जाएँ तो समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव को आगे बढ़ा रहे हैं ताकि देश की आर्थिक और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा सके जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि बार-बार चुनाव होने से देश में आचार संहिता लागू होती है, जिससे विकास कार्य बाधित होते हैं। यदि सभी चुनाव एक साथ हों तो देश तेजी से विकास की ओर बढ़ सकता है इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य दयानंद शुक्ला, डी.एन. मालपानी और डॉ.आर.आर.मिश्रा ने भी अपने विचार रखे और ‘एक देश, एक चुनाव’ को राष्ट्रहित में एक आवश्यक कदम बताया बैठक में जिला महामंत्री रामजी मौर्य,जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण सिंह,संतोष कुमारी सिंह, जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र जिला मंत्री बृजेश सिंह संतोष अवस्थी, मिथिलेश सिंह, कमलेश शुक्ला,रामजी दीक्षित सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लखीमपुर खीरी से संवाददाता अनिल कुमार की खास रिपोर्ट


