
वंदेभारतलाइवटीव न्युज -: आज 01 मई है। आज से अमूल दूध के दाम भी दो रूपय बढ़ गए हैं। आज से कॉमर्शियल 19 किलो वाला गैस सिलेंडर 17 रूपय तक सस्ता। मदर डेयरी और वेरका ब्रांड के बाद अब अमूल दूध में भी दो रूपय प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। आज से भारतीय रेलवे के अनुसार ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट वाले यात्री स्लीपर एसी कोच में यात्रा नहीं कर सकेंगे। वेटिंग लिस्ट वाले यात्री केवल सामान्य श्रेणी मे ही यात्रा कर सकेंगे। वेटिंग लिस्ट वाले यात्री स्लीपर एसी कोच मे सफर करते हुए पकड़े जाने पर जुर्माना लगेगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने आज 01 मई से एटीएम से पैसा निकालने पर चार्ज रिवाइज किया है। महिने भर की लेनदेन लिमिट खत्म हो जाने पर एटीएम से पैसा निकालने पर अब प्रति लेनदेन 23 रूपय चार्ज देना होगा। पहले यह चार्ज 21 रूपय लगता था। हर महिने अपने निर्धारित बैंक के एटीएम से पांच बार फ्री लेनदेन कर सकते हैं। मेट्रो शहरों दूसरे बैंक के एटीएम से महिने भर मे तीन बार फ्री लेनदेन कर सकते हैं। नॉन मेट्रो शहरों में दूसरे बैंक के एटीएम से पांच बार फ्री लेनदेन कर सकते हैं। आज से 26 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का विलय का चौथा चरण शुरू। मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक और मध्यांचल ग्रामीण बैंक का विलय कर मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक कर दिया गया है और इसका मुख्यालय इंदौर है। महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक और विदर्भ कोंकण ग्रामीण बैंक का विलय करते हुए महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक बनाया गया है, इसका मुख्यालय संभाजीनगर है। बड़ौदा गुजरात ग्रामीण बैंक और सौराष्ट्र बैंक का विलय कर गुजरात ग्रामीण बैंक किया गया है इसका मुख्यालय बड़ौदा गुजरात में है। इसी तरह से जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, उड़िसा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, में भी क्षेत्रीय बैंको का विलय किया गया है।





