A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

इटावा में एक बार फिर दलित युवक को अपमानित किया गया

जसवंत ईटावा

नगर
*जिला इटावा में एक बार फिर हुआ दलित युवक का अपमान
कोतवाली जसवंत नगर के अंतर्गत ग्राम कटेखेड़ा में दबंगों ने एक दलित युवक का सिर मुंडवा दिया तथा उसकी जातिसूचक गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट भी की।
विवरण के अनुसार सूर्या पुत्र राजकुमार जाटव ने कोतवाली जसवंत नगर में तहरीर दी है
कि वह गांव की एक लड़की को बिठाकर टंकी के पास छोड़ने गया था ।
यह देखकर गांव के ही तीन युवक शिवम पुत्र मुन्नालाल जोशी , बृजमोहन पुत्र लाल वीर प्रजापति तथा अजीत यादव पुत्र बसंत सिंह यादव ने उसे रास्ते में जबरन रोक लिया ।
पीड़ित सूर्या ने आरोप लगाया कि उक्त तीनों युवकों ने उसे जाति सूचक शब्द कहते हुए गाली गलौज की।
जब उसने उन लोगों से जाति सूचक गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उसे लात, घूंसा तथा बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया।
उसने आरोप लगाया कि जब उनका इतने से भी मन नहीं भरा तब उक्त दबंगों ने जबरन उसका सिर मुड़वा दिया तथा उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
इस घटना के बाद सूर्या किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से बचकर निकल आया तथा कोतवाली जसवंत नगर पहुंचकर घटना की तहरीर दी।
कोतवाली जसवंत नगर में तीनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

संवाददाता :-दीपेश गौतम

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!