उत्तर प्रदेशबस्ती

नगर पुलिस ने तीन गौ तस्करों को किया गिरफ्तार

✍️अजीत मिश्रा✍️ 

नगर पुलिस ने तीन गौ तस्करों को किया गिरफ्तार

 

गोवध निवारण अधिनियम में तीन गिरफ्तार, दो गोवंशीय गाय और वाहन बरामद

बस्ती 4 अप्रैल 25.

थाना नगर पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो गोवंशीय गाय और एक पिकअप वाहन बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी इन गोवंशीय पशुओं को बिहार ले जाने की फिराक में थे।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर चलाए गए अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह व क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में नगर पुलिस ने रात्रि करीब दो बजे कस्बा नगर के दुर्गा मंदिर के पीछे से मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। मौके से आरोपियों को उस समय पकड़ा गया जब वे गायों को पिकअप वाहन (UP 57 AT 5374) में लादकर बिहार ले जा रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों में दीपक पुत्र गंगाराम निवासी कस्बा नगर, थाना नगर, जनपद बस्ती; कन्हैया राम पुत्र वशिष्ठ राम निवासी धुरिया खुट, थाना सेवरही, जनपद कुशीनगर; तथा संजय पुत्र पारस निवासी धुरिया खुट, थाना सेवरही, जनपद कुशीनगर शामिल हैं।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह के अलावा उप निरीक्षक बृजमोहन सिंह, कांस्टेबल कमलेश यादव, अरविन्द पटेल और धीरेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!