चाणक्य लाईब्रेरी का जय हिंद कंपलेक्स में हुआ भव्य उद्घाटन
जय हिंद काम्प्लेक्स में स्थित चाणक्य लाइब्रेरी का आज दिनांक 05/05/2025 को उद्घाटन लोकप्रिय माननीय सांसद, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी जी द्वारा फीता काट कर किया गया।
साथ ही मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रारंभ में चाणक्य लाइब्रेरी के डायरेक्टर डॉ.आशीष कुमार मिश्रा ने माननीय मंत्री जी को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया माननीय मंत्री जी का स्वागत लाइब्रेरी के कोऑर्डिनेटर विजय प्रकाश पटेल ने भी किया। इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि महाराजगंज जिले में लाइब्रेरी खुलने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले लग्नशील छात्रों को पढ़ाई करने का उचित माहौल मिलेगा जिससे वह अपने भविष्य को संवार सकेंगे इस तरह का प्रयास निश्चित रूप से शिक्षा के बढ़ावा के लिए और अपने लक्ष्य को तय करने के लिए सार्थक प्रयास कहा जाएगा।
कार्यक्रम में सदर विधानसभा के जनप्रिय माननीय विधायक श्री जय मंगल कनौजिया जी ,नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जयसवाल जी भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री अमरनाथ पटेल जी भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष सानन्दन पटेल जी जिला उपाध्यक्ष श्री संतोष जी अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री संजय मिश्रा जी पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा श्री अरूणेश शुक्ला जी , श्री राजेंद्र विश्वकर्मा मार्शल आर्ट प्रशिक्षक समाज सेवी पी एन तिवारी जी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत स्कूली कार्य संयोजक श्री मयंक मणि त्रिपाठी जी रत्नेश जी आदर्श मिश्रा जी आदि गणमान्य अतिथि गण
उपस्थित रहे।