A2Z सभी खबर सभी जिले की

यातायात विभाग फिरोजाबाद के द्वारा जनपद फिरोजाबाद की समस्त तहसीलों एवं ब्लॉकों में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 10-05-2025 के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन उपलब्ध कराया गया है। माननीय जनपद न्यायाधीश

यातायात विभाग फिरोजाबाद के द्वारा जनपद फिरोजाबाद की समस्त तहसीलों एवं ब्लॉकों में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 10-05-2025 के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन उपलब्ध कराया गया है। माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय द्वारा आज दिनांक 07-05-2025 को प्रातः 07:00 बजे जनपद की समस्त तहसीलों एवं ब्लॉकों में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

उक्त अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा बताया गया कि उपरोक्त वाहन के द्वारा प्रचार कराने का मुख्य उददेश्य है कि जनपद फिरोजाबाद की समस्त तहसीलों एवं ब्लॉकों में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 10-05-2025 की महत्ता एवं लाभों के बारे में जनमानस को बताया जा सके।

इसी क्रम में प्राधिकरण के सचिव श्री अतुल चौधरी अपर जिला जज फिरोजाबाद द्वारा बताया गया कि उपरोक्त प्रचार वाहन के माध्यम से जन-जन तक राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 10-05-2025 के बारे में जागरूकता फैलायी जायेगी। उपरोक्त वाहन द्वारा प्रत्येक ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर जन-जन को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बतायेंगे।

इसके अतिरिक्त यह भी अवगत कराया कि राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 10 मई 2025 को जनपद न्यायालय फिरोजाबाद व सरकारी विभागों में आयोजित की जायेगी। जिसमें दीवानी, फौजदारी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, धारा 138 एन०आई०एक्ट, उत्तराधिकार, वैवाहिक वाद, श्रम, राजस्व, स्टाम्प, चकबंदी, नकल अध्यादेश, बैंक व मोबाइल कम्पनी के बकाया, विद्युत, बांट माप, घरेलु हिंसा, भरण पोषण व अन्य लघु फौजदारी वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौतों के द्वारा किया जायेगा।

उक्त अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं पैरा विधिक स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
फिरोजाबाद

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!