सिकंदराराऊ (हसायन) 11 मई । स्थानीय कस्बा में क्षत्रिय समाज के अग्रणी अग्रज वीर शिरोमणी सम्राट वीर महापुरूष महाराणा प्रताप की जंयती पर क्षत्रिय समाज ने जन्मोत्सव मनाया गया। क्षत्रिय समाज के द्वारा वीर शिरोमणी महापुरूष वीर महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव पर कस्बा में शोभायात्रा निकाली गई। महाराणा प्रताप की शोभायात्रा के आयोजन पर क्षत्रिय युवा वर्ग के द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख श्वेता सिंह के पति सुमंत किशोर सिंह व अन्य अतिथियों ने फीता काटकर किया। क्षत्रिय समाज के लोगों के द्वारा शोभायात्रा में जय भवानी जय राजपूताना, जय महाराणा प्रताप के जयकारे लगाए। क्षत्रिय वीर शिरोमणी सम्राट महापुरूष वीर महाराणा प्रताप की शोभायात्रा के दौरान क्षत्रिय समाज के द्वारा भगवा रंग की ध्वज पताका लगाई गई। महाराणा प्रताप के वशंजो के द्वारा शोभायात्रा में महाराणा प्रताप की वीर गाथा का गुणगान किया।शोभायात्रा कस्बा के गडौला मार्ग से प्रारंभ होकर कस्बा के बाजार से निकाली गई। शोभायात्रा में क्षत्रिय समाज के कस्बा व देहात क्षेत्र के लोगों की काफी भीडभाड दिखाई दी। कार्यक्रम के दौरान अतिथियो का पुष्प माला अंग वस्त्र पहनाकर महाराणा प्रताप का छाया छविचित्र भेंटकर स्वागत भी किया गया।