A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

अतरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, पत्नी और दो बेटों ने मिलकर की पिता की हत्या

IMG 20250513 WA0224

गया जिले के अतरी थाना अंतर्गत मफा ताड़ गांव से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव निवासी राजकुमार दास के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजकुमार दास के तीन बेटे हैं, जिनमें से दो—सुबोध दास और सुधीर दास—दिल्ली में कार्यरत हैं। आगामी 20 मई को छोटे बेटे की शादी निर्धारित थी, जिसको लेकर दोनों बेटे गांव लौटे थे। बताया जा रहा है कि किसी पारिवारिक विवाद के चलते दोनों बेटों और उनकी मां नीरा देवी ने मिलकर राजकुमार दास पर ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही अतरी थाना की पुलिस तथा नीमचक बथानी डीएसपी प्रकाश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज, गया भेज दिया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) और तकनीकी टीम को भी जांच के लिए घटनास्थल पर बुलाया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों की पुष्टि में जुटी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!