A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।

उपायुक्त श्री शुक्ला ने सभी आवेदकों से क्रमवार मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि सभी योग्य लाभुकों को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर प्रदान किया जाए।

जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, राशन कार्ड में नाम सुधार, गम्हरिया प्रखंड के वार्ड संख्या 5 में सरकारी भूमि एवं सड़क अतिक्रमण, पेयजल आपूर्ति की समस्या, कपालाई थाना अंतर्गत खाता संख्या 311 एवं 332 की बंदोबस्ती भूमि पर अवैध कब्जा तथा सरायकेला पूरी बस परमिट पर बसों के परिचालन से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि अन्य आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Back to top button
error: Content is protected !!