A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़बलौदा बाजारमहासमुंदरायगढ़रायपुर

खेलभांठा में किया गया समाधान शिविर….. नगरपालिका सारंगढ़

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ डिस्ट्रिक्ट हेड चित्रसेन घृतलहरे, 14 मई 2025//पेंड्रावन//सुशासन तिहार अंतर्गत नगरपालिका सारंगढ़ द्वारा खेलभांठा मैदान में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें प्राप्त नवीन आवेदन में मांग 34 शिकायत 08 कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए। कुल 42 आवेदन में से 04 आवेदन को तत्काल निराकृत किया गया है।शिविर में 12 आधार कार्ड, 03 श्रम कार्ड, 08 राशन कार्ड, 09 आयुष्मान कार्ड, 69 मरीजों का स्वास्थ्य जाँच, 13 मरीज को आयुष विभाग द्वारा जांच, 04 महिला बाल विकास, 08 राजस्व विभाग एवं 15 कृषि विभाग कुल 140 हितग्राही लाभान्वित हुए। नगरपालिका द्वारा जलकर संपत्ति कर समेकित कर आदि के तहत 36 हजार 325 रूपये की वसूली की गई। शिविर में अतिथि जगन्नाथ केशरवानी, मनोज जायसवाल, प्रहलाद आदित्य के साथ एसडीएम प्रखर चंद्राकर, सीएमओ राजेश पांडेय, सहायक ग्रेड 2 रोशन यादव आदि उपस्थित थे।IMG 20250513 WA0048

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!