
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | दिल्ली के प्रीत विहार में जॉब के नाम पर खुला ठगी का रैकेट, पुलिस संरक्षण में चल रहा फर्जीवाड़ा! 🔴
पुलिस पर गंभीर आरोप – IO ने 60 हजार रुपये लेकर आरोपियों को छोड़ा, SHO की भूमिका संदिग्ध
नई दिल्ली (प्रीत विहार):
देश की राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार थाना क्षेत्र में खुलेआम जॉब दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी का धंधा चलाया जा रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह फर्जीवाड़ा स्थानीय पुलिस के संरक्षण में बेखौफ तरीके से जारी है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, इलाके में लंबे समय से कुछ लोग सरकारी और निजी नौकरियों का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से मोटी रकम वसूल रहे हैं। ठगी का यह नेटवर्क पूरी तरह से संगठित है, जिसमें स्थानीय दलालों के साथ-साथ कुछ पुलिसकर्मियों की भी मिलीभगत बताई जा रही है। जब लोगों ने इस धोखाधड़ी की सूचना @DelhiPolice को दी तो मौके पर IO शिवम शर्मा पहुंचे, लेकिन कथित रूप से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
60 हजार में छोड़ दिए गए ठग?
स्थानीय सूत्रों और पीड़ितों का आरोप है कि मौके पर पहुंचे IO शिवम शर्मा ने 60,000 रुपये की रिश्वत लेकर ठगों को छोड़ दिया और उन्हें दोबारा यही धंधा शुरू करने की मौन स्वीकृति भी दे दी। बताया जा रहा है कि जिन लोगों पर आरोप लगे हैं, वे SHO प्रीत विहार के करीबी माने जाते हैं, जिससे कार्रवाई पर प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे हैं।
फिर शुरू हो गया ठगी का धंधा!
अगले ही दिन से वही ठग फिर से नौकरी दिलाने के नाम पर मासूम युवाओं को ठगते नजर आए, जिससे साफ है कि उन्हें पुलिस का पूरा संरक्षण प्राप्त है। इससे इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग सोशल मीडिया के माध्यम से @DCPEastDelhi, @CPDelhi, @CMODelhi, और @RajNiwasDelhi से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
लोगों में गुस्सा – “अगर वर्दी वाले ही बिक जाएंगे तो इंसाफ कौन देगा?”
इस मामले में आम जनता का कहना है कि अगर खुद दिल्ली पुलिस के अफसर ही इन ठगों को बचाने लगें तो फिर आम आदमी की रक्षा कौन करेगा? लोगों ने SHO प्रीत विहार और IO शिवम शर्मा पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है और पूरे गोरखधंधे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है।
क्या कहती है कानून व्यवस्था?
प्रीत विहार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में ऐसा फर्जीवाड़ा पुलिस की जानकारी के बिना संभव नहीं लगता। अब देखना यह है कि DCP पूर्वी दिल्ली व पुलिस कमिश्नर इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और क्या SHO व IO पर कोई ठोस कार्रवाई होती है या नहीं।
✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
जिला प्रभारी – भारतीय पत्रकार अधिकार परिषद
📞 संपर्क: 8217554083







