गंगा में डूब रही बेटी और पिता को NDRF के जवानों ने बचाया, सुरक्षित निकाला बाहर
गंगा में डूब रही बेटी और पिता को NDRF के जवानों ने बचाया, सुरक्षित निकाला बाहर
गंगा में डूब रही बेटी और पिता को NDRF के जवानों ने बचाया, सुरक्षित निकाला बाहर
चन्दौली वाराणसी : काशी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया, जब एनडीआरएफ के सतर्क जवानों ने समय रहते नदी में डूब रहे पिता और बेटी की जान बचा ली। घटना उस समय हुई जब वाराणसी दर्शन के बाद आशि मिश्रा नाम की लड़की अपने पिता नवीन मिश्रा के साथ गंगा आरती में शामिल होने के लिए नाव से घाट पर पहुंच रही थी।नाव से उतरते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से आशि फिसलकर गहरे पानी में जा गिरी और डूबने लगी। बेटी को बचाने की कोशिश में पिता भी गंगा में कूद पड़े, लेकिन वह भी खुद को संभाल नहीं पाए और डूबने लगे। इस हड़कंप भरी स्थिति में मौके पर तैनात 11वीं एनडीआरएफ वाराणसी की टीम ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगाई और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।घाट पर मौजूद लोगों ने एनडीआरएफ के जवानों की इस बहादुरी और तेज़ कार्रवाई की सराहना की। उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में NDRF की टीमें दिन-रात गंगा घाटों की निगरानी करती हैं और किसी भी आपात स्थिति में फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर देती हैं। आज का यह साहसिक कार्य उनके प्रशिक्षण और कर्तव्यनिष्ठा का प्रमाण है।







