A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

महागामा पुलिस के हत्थे चढ़ा ठग

महागाथा एसडीपीओ ने दी जानकारी

ठगी के फरार आरोपित को महागामा पुलिस ने रांची से किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

झारखंड  / गोड्डा :

ठगी के फरार आरोपित नमित जयसवाल को महागामा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने

IMG 20250518 WA0007
महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद व अन्य

अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि फरार आरोपित नमित जयसवाल की गिरफ्तारी के लिए गोड्डा पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था उक्त टीम के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी आखिरकार आरोपित को रांची से गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ ‌ने बताया कि आरोपित महागामा समेत आसपास में फर्जी मानव सेवा संस्था चला रहा था।संस्था के नाम पर लोगों को अन्य बैंकों से अधिक ब्याज राशि का भुगतान करने का लोक लुभावन बातें बोलकर पैसा का निवेश कराता था। जब मामला उजागर हुआ तो वह संस्था बंद कर फरार हो गया। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपित नमित जयसवाल पिता स्वर्गीय विनोद जयसवाल के विरुद्ध कुल 8 मामले दर्ज हैं। सात महागामा थाना में और एक मामला गोड्डा थाना में दर्ज है। आरोपित नमित जयसवाल करीब 5 साल से फरार चल रहा था और पुलिस के डर से लोकेशन बदल कर बच रहा था। इसी दौरान आरोपित को महागामा पुलिस रांची से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एसडीपीओ ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी अन्य व्यक्तियों ने मानव सेवा संस्था में निवेश किया है तो वह थाना पहुंच कर मामला दर्ज कराएं। आरोपित की गिरफ्तारी महागामा पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!