A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

एक दिवसीय डे नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

सनराईज हास्पीटल गोड्डा ने जीता खिताब

अंसार क्रिकेट क्लब के बैनर तले हुआ प्रतियोगिता

झारखंड / गोड्डा :

महागामा प्रखण्ड अंतर्गत मौलाना अबुल कलाम हाट मैदान हीरकरहरिया में अंसार क्रिकेट क्लब के बैनर तले आयोजित एक दिवसीय डे नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन समाजसेवी सह मुखिया प्रत्याशी आरिफ आलम, मिन्हाजुल हक,अशिमुल हक आदि ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया था। क्रिकेट का फाइनल मुकाबला सनराइज हॉस्पिटल गोड्डा बनाम माड़ो कुर्मा (बिहार) के बीच खेला गया। जिस फाइनल मुकाबले में सनराइज की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया और बल्लेबाजी करने के लिए कुर्मा के टीम को आमंत्रित किया। वहीं बल्लेबाजी करते हुए कुर्मा बिहार की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 47 रन बनाया और अपने प्रतिद्वंद्वी टीम सनराइज को 48 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइज हॉस्पिटल की टीम ने निर्धारित 6 ओवर में खिताब अपने नाम कर लिया। वही समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आए समाजसेवी मु० आरिफ आलम ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल से आपसी भाईचारा एवं आपस मे प्रेम भी बढ़ता हैं। इस प्रतियोगिता में जो भी टीमों ने हार का सामना किया हैं वो निराश ना हों,आगे और अधिक मेहनत कर के आए, भले आप मैदान में पराजित हुए है, लेकिन दर्शकों का दिल जीत लिए है। प्रथम पुरस्कार के रूप में विजेता सनराइज हॉस्पिटल गोड्डा टीम को मु०आरिफ आलम, हारून पहलवान,अशिमुल हक के हाथों संयुक्त रूप से नगद 15 हजार रुपये दिया गया। वही उपविजेता टीम कुर्मा को 10 हजार रुपये कमिटी के समाजसेवी आरिफ,शाहरुख खान,अफ्फान अख्तर, वारिश खान के हाथों संयुक्त रूप से दिया गया। उद्धोषक की भूमिका आफताब वाटसन, इरशाद अम्बर,डीआरएक्स जावेद आदि निभा रहे थे जहां टूर्नामेंट देखने पहुंचे हजारों की संख्या में दर्शकों का दिल जीत रहे थे। मौके पर कमिटी के आदि सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!