A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

बांदा चित्रकूट में बिजली का संकट

बांदा चित्रकूट में बिजली का संकट

बांदा चित्रकूट में बिजली का संक

 

चित्रकूट, भीषण गर्मी में लोड बढ़ने से विद्युत उपकरण भी जवाब देने लगे हैं। शनिवार की देर शाम केबल बॉक्स फुंकने के साथ ही आग लग गई। जिससे शहर में करीब चार घंटे बिजली गुल रही। आधी रात के बाद आपूर्ति किसी तरह बहाल हो सकी। तब तक लोगों को भीषण गर्मी में दिक्कतों से जूझना पड़ा। ट्रिपिंग और फाल्ट के कारण लाइनें चल नहीं पा रही है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है।

 

पिछले कई दिनों से तापमान बढ़ने से लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। ऐसे में दो दिन से लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति ने उनकी परेशानियों को ओर बढ़ा दिया है। शनिवार की शाम करीब नौ बजे रेलवे क्रासिंग भैरो पागा के पास धुस मैदान पावर हाउस को जाने वाली लाइन के केबल बॉक्स फुंक गया और केबल में आग लग गई। बिजली आपूर्ति बंद कर आग को बुझाया गया। इसके बाद बिजली कर्मचारियों की टीम केबल बॉक्स दुरुस्त करने में जुट गई। आधी रात एक बजे तक पूरे शहर में बिजली आपूर्ति गुल रही। करीब चार घंटे तक आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद भी कई बार ट्रिपिंग हुई। रविवार को दिन भर में कई बार आपूर्ति प्रभावित हुई। दोपहर में करीब एक घंटे आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को दिक्कतें हुई्र। मौजूदा समय पर भीषण गर्मी में लोढ़ बढ़ने के कारण विद्युत उपकरण भी हीट हो रहे हैं। साथ ही लाइनों में फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या आ रही है। लगभग हर आधे घंटे लाइनें ट्रिप होने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर और एसी चला रहे है। जिससे क्षमता से अधिक लोड बढ़ने से दिक्कतें आ रहीं हैं। बिजली कर्मचारी रात-दिन लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे हैं। पावर हाउसो में लगे ट्रांसफार्मरों के तापमान पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ताकि लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मरों में दिक्कत न आए।

 

बिजली चोरी के खिलाफ रात में भी चलेगा अभियान: कनेक्शन में निर्धारित क्षमता से अधिक लोग इन दिनों बिजली खर्च कर रहे हैं। गर्मी में पंखे पूरी तरह से जवाब दे चुके हैं। कूलर और एसी का ज्यादातर लोग उपयोग कर रहे हैं। जिससे लोड बढ़ा है। अधीक्षण अभियंता आरके यादव का कहना है कि जिनके घरों में बिजली का उपयोग अधिक है वह अपने कनेक्शन की क्षमता बढ़वा लें। कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए अब रात में भी अभियान चलेगा। कहा कि गर्मी से लोड बढ़ा है, जिससे दिक्कतें आ रही है। आपूर्ति काफी हद तक ठीक चल रही है।

 

विद्युत विभाग के निदेशक वाणिज्यिक अजय अग्रवाल ने रविवार को रानीपुर भट्ट पावर हाउस पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सब स्टेशन में उपकरणों की स्थिति और चल रहे कार्यों की जानकारी ली। कहा कि निर्धारित रोस्टर के अनुरुप बिजली आपूर्ति होनी चाहिए। फाल्ट समय से दुरुस्त करें। जिले में इस महीने 16 करोड़ के सापेक्ष चार करोड की राजस्व वसूली होने पर उन्होंने अधिशासी अभियंता, एसडीओ व जेई को कड़ी फटकार लगाई। इस बढ़ाने पर फोकर रखें। कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण करें। सभी अधिकारी फोन जरुर रिसीव करें। क्योंकि फोन रिसीव न होने की शिकायतें बहुत मिल रही है। निदेशक सोमवार को वर्कशॉप के साथ अन्य विद्युत सब स्टेशनों का भ्रमण कर जायजा लेंगे।

शुभम त्रिपाठी

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!