उत्तर प्रदेशबस्तीसिद्धार्थनगर 

गैर मान्यता वाले 20 विद्यालयों को नोटिस

✍️अजीत मिश्रा (खोजी)✍️ 

।।गैर मान्यता वाले 20 विद्यालयों को नोटिस।।

 सिद्धार्थनगर यूपी 

बेसिक शिक्षा विभाग ने गैर मान्यता प्राप्त संचालित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। विभाग की जांच में इटवा ब्लाक क्षेत्र में 20 विद्यालय ऐसे मिले हैं, जो बिना मान्यता के संचालित किए जा रहे हैं। बीईओ राजेश कुमार द्वारा इन सभी विद्यालयों को बंद करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। यहां पढ़ रहे बच्चों का नामांकन नजदीक के परिषदीय स्कूलों में कराने के लिए कहा गया है। स्कूल संचालकों को चेतावनी दी गई कि वह विद्यालय को बंद कर दें, अन्यथा विशेष जांच अभियान विद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। विभाग के इस कदम से गैर मान्यता वाले स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। जिन विद्यालयों को नोटिस दी गई है उनमें सावित्री देवी इंटर कालेज जिगना माफी में एक से पांच, मूर्ता देवी पब्लिक स्कूल पोखर भिटवा, सन लाट पब्लिक स्कूल बेलहसा, गंगाधर दुबे इंटर कालेज पोखर भिटवा में एक से पांच, रामपाल चौधरी पदमपुर, ग्लोबल पब्लिक स्कूल मैलानी, सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल केरवनिया, सौरभ शिक्षण संस्थान मुड़िला बक्शी, स्व. भगवंत वीर बहादुर जूनियर हाईस्कूल पचपेड़वा, गल्स एजूकेशनल एकेडमी बांसी रोड इटवा, एनके एकेडमी गौरा, बाबा मांटेसरी औरहवा, रचना पब्लिक स्कूल तेनुआ, अमर विद्या पीठ कठेला गर्दी, नाजमा एजुकेशनल पब्लिक स्कूल बजराभारी, प्रेम आदर्श शिक्षण संस्थान कठेला गर्दी, मदर्स मेमोरियल इंटर नेशनल स्कूल खड़सरी, अलअक्सा स्कूल जमोहना, मैमुना पब्लिक स्कूल रसूलपुर व इटवा पब्लिक स्कूल शामिल हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!