
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह जी 25 मई रविवार को नागपुर के दौरे पर आने वाले हैं।। जानकारी के अनुसार गृहमंत्री अमितशाह जी 25 मई के अपने नागपुर दौरे के दौरान कई प्रस्तावित परियोजनाओं का भूमिपूजन करेंगे। गृहमंत्री के नागपुर दौरे को देखते हुए प्रशासन तैयारी में हैं। जानकारी अनुसार गृहमंत्री अमितशाह जी 25 मई शाम को नागपुर पहुंचेंगे, रात्रि विश्राम के बाद गृहमंत्री जी 26 मई को चिंचोली में नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे। राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में स्वस्ति निवास का भी भूमिपूजन भी करेंगे।







