A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगर

मुसहर परिवारों को प्रदेश सरकार की योजनाओं से शत प्रतिशत करें लाभान्वित : — जिलाधिकारी 

कुशीनगर।जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कल देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में मुसहर परिवारों को उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं से संतृप्तिकरण अभियान के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई। चिन्हित कुल 43 ग्राम पंचायत/ मंजरो में मुसहर परिवारों को समस्त लाभकारी योजनाओं से शत प्रतिशत संतुष्ट करने के निर्देश दिएlजिलाधिकारी में कहा कि इन चिन्हित परिवारों को योजनाओं से आच्छादित करने के उपरांत उनका फैमिली आईडी भी बनाएं तथा उन्हें सूचीबद्ध करेंl लिस्टेड करने के उपरांत इन्हें हम मॉडल तौर पर यह अभियान सभी ग्राम पंचायत में भी चला सकते हैं। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के मुसहर परिवार के लाभार्थीपरक योजनाओं के संतृप्तिकरण अभियान से आच्छादित नहीं हुए हैं उन्हें तत्काल ग्राम्य विकास विभाग के तत्वाधान में संचालित प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण /मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वयं सहायता समूह से लिंकेज से तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में संचालित प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना , जननी सुरक्षा योजना, समाज कल्याण के अंतर्गत संचालित वृद्धा पेंशन ,निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन तथा बाल विकास एवं महिला कल्याण विभाग ,शिक्षा , पंचायती राज विभाग के तत्वाधान में संचालित योजनाओं से लाभान्वित करें। संपूर्ण रिपोर्ट से मुझे भी अवगत करायेl पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय राशन कार्ड भी बनाए जाने के निर्देश दिए गएl

     बैठक दौरान मुख्य विकास अधिकारी गुंजन त्रिवेदी , डी इ एस टी ओ श्रवण कुमार सिंह , डी डी ओ कल्पना मिश्रा, बी एस ए राम जियावन मौर्य, डी आई ओ एस श्रवण कुमार गुप्ता, कीड़ा अधिकारी

रविंद्र निषद, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!