A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 से 12 जून तक चलाया जाएगा

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 29 मई 2025 से 12 जून 2025 तक पूरे देश में किया जाएगा। सागर जिले सहित मध्यप्रदेश के सभी जिलों में इस अभियान का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य किसानों को नवीन कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं और फसल नवाचारों की जानकारी देना है। अभियान के तहत जिले में कलेक्टर संदीप जी आर की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य, कृषि अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों की बैठक आयोजित कर विस्तृत कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जाएगी। जिले में कम से कम 3 टीमों का गठन किया जाएगा, जो प्रतिदिन 2 से 3 ग्राम पंचायतों में जाकर अभियान का संचालन करेंगी। उन्नत कृषि तकनीकों और खरीफ मौसम में उपयुक्त फसलों की जानकारी दी जाएगी। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर संतुलित खाद उपयोग हेतु किसानों को प्रशिक्षित करना। किसानों द्वारा किए गए नवाचारों से वैज्ञानिकों को अवगत कराना और अनुसंधान दिशा तय करना। प्राकृतिक खेती,फसल विविधिकरण और कृषि ड्रोन प्रौद्योगिकी का लाइव प्रदर्शन। धान की सीधी बुवाई और सोयाबीन मशीनीकरण जैसी उन्नत पद्धतियों का प्रचार-प्रसार एवं अभियान में कृषकों को प्रशिक्षित करने हेतु आडियों विजुअल माध्यमों को प्रयोग। अभियान में कृषि विज्ञान केंद्र/महाविद्यालय के वैज्ञानिक,आईसीएआर संस्थानों के विशेषज्ञ,कृषि, उद्यानिकी,पशुपालन,मत्स्यपालन,कृषि अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी, एन.पी.एस.एस. के पौध संरक्षण अधिकारी,प्रगतिशील किसान,कृषि उद्यमी, एफपीओ, एफआईजी और स्वयं सहायता समूहों के सदस्य शामिल होंगे।Screenshot 20250522 125024 2

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!