A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगोरेला पेंड्राछत्तीसगढ़समाचार

स्व• अजित जोगी की पत्नि रेणु जोगी और पुत्र अमित जोगी के खिलाफ शिकायत दर्ज

20250604 151443 3

20250604 151556 3वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: छत्तीसगढ के गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में छत्तीसगढ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व• अजित जोगी के प्रतिमा गौरेला मा स्थापित करने को लेकर उठा विवाद अब गहराता हुआ नजर आ रहा है। भाजपा के स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने गौरेला पुलिस थाने में स्व• अजित जोगी की पत्नि रेणु जोगी और उनके पुत्र अमित जोगी तथा अजय जायसवाल, आयुष सोनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ताओं का यह आरोप है कि जिस जगह पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा लगानी थी, उस जगह पर गौरेला नगरपालिका के प्रस्ताव के विरुद्ध अजित जोगी की प्रतिमा स्थापित की गई। शिकायतकर्ताओं का कहना कि रह सब कार्यवाही शहर के शांतिपूर्ण वातावरण को बिगाड़ने का कार्य है। इधर स्व• अजित जोगी के पुत्र और मरवाही विधानसभा के पूर्व विधायक अमित जोगी ने स्व• अजित जोगी के प्रतिमा गायब करने वाले आरोपियों की गिरप्तारी के लिए सात दिन का समय दिया था, किन्तु अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नही हुई। वहीं छत्तीसगढ के स्वास्थ्य मंत्री एवं गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के प्रभारी श्यामबिहारी जायसवाल जी ने इस मामले पर अदालत के फैसले का हवाला दिया है। जिले के प्रभारी मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल जी ने इसे न्यायालय का मामला बतलाया है। जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि न्यायालय का इस पर छो भी फैसला होगा वह सभी को स्वीकार्य होगा। इस मामले को लेकर कोटा विधानसभा की पूर्व विधायक रेणु जोगी का यह कथन है कि शासकीय प्रक्रिया के अंतर्गत स्व•अजित जोगी की प्रतिमा स्थापना के लिए अनुमति ली गई थी। प्रतिमा उनके निजी भूमि पर स्थापित की जा रही है और जिला कलेक्टर को इस विषय की जानकारी भी दी गई है। रेणु जोगी ने कहा कि जल्दी ही स्व• अजित जोगी की प्रतिमा पूरे सम्मान के साथ उनके गृहनगर गौरेला पेन्ड्रारोड में स्थापित की जायेगी। इधर पुलिस ने जोगी परिवार के खिलाफ किए गए शिकायत की जांच भी शुरू कर दी है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!