A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनराजस्थान

जिला प्रभारी सचिव ने किया विभिन्न कार्यों का निरीक्षण

IMG 20250604 WA0033 IMG 20250604 WA0035

जिला प्रभारी सचिव श्री कन्हैयालाल स्वामी बुधवार को जिले के दौरे पर रहे।इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। प्रभारी सचिव ने निरीक्षण के दौरान जिला डीडवाना-कुचामन मे MJSA 2.0 प्रथम चरण एव PMKSY 2.0 अंतर्गत जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग द्वारा टांका निर्माण, चारागाह विकास कार्य एवं फार्म पौण्ड जैसे कार्यों का निरीक्षण किया।

उन्होंने डीडवाना के ग्राम कोलिया में जलग्रहण विभाग द्वारा करवाये जा रहे कार्य चारागाह विकास कार्य एवं टांका निर्माण का निरीक्षण किया और सहायक अभियन्ता एवं कनिष्ठ अभियन्ता को खाली हुए गड्‌ढो में मानसुन में नए पौधे लगवाने एवं पौधों की सुरक्षा सही से करवाने के लिए निर्देशित किया ।

गाम मण्डाबासनी में MJSA 2.0 प्रथम चरण में निर्मित टांका निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और टांके में पायथन की दीवारों पर सही फिनिशिंग करवाने के निर्देश कनिष्ठ अभियन्ता को दिए, साथ ही टांके के आसपास कुछ फलदार पौधे लगाने के निर्देश दिए ।

 

 

 

 

Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!