A2Z सभी खबर सभी जिले कीबहराइच

परशुराम सेवा प्रकोष्ठ की बैठक महसी बदरका में संपन्न हुई

 

जय श्री परशुराम 🙏
परशुराम सेवा प्रकोष्ठ की बैठक महसी के बदरका सम्पन्न हुई

महसी, बहराइच। महसी क्षेत्र के बदरका गांव में ब्रह्मचारी बाबा प्रांगण में परशुराम सेना प्रकोष्ठ की एक भव्य बैठक आयोजित की गई। इसके मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष पंडित महेंद्र नाथ तिवारी जी व विशिष्ट अतिथि पंडित राम जी तिवारी जी के कुशल नेतृत्व में रविवार दोपहर में ग्राम पंचायत बदरका में परशुराम सेना प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान सर्वप्रथम भगवान श्री परशुराम जी के चित्र पर पुष्पमाल अर्पित कर पूजन, अर्चन, नैवेद्य, आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि परशुराम सेवा संस्थान हर गरीब, असहाय, पीड़ित, शोषित, वंचित विप्र समा के साथ हर वर्ग के लोगों का सम्मान करती है व हर संभव मदद के लिए तत्पर रहती है। जिला वरिष्ठ संरक्षक पंडित डी के मिश्रा ने कहा कि अपने समाज पर हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अगर कोई परेशान करने की कोशिश करेगा तो डटकर उसका सामना हम लोग करेंगे। वहीं जिला अनुशासन समिति के अध्यक्ष पंडित दिलीप मिश्रा ने बताया कि संगठन कोई राजनीतिक दल का नहीं है संगठन को राजनीति से न जोड़ने अपील की, कहां की संगठन हर गरीब शोषित पीड़ित अपने समाज का है जो भी संगठन में है उसके साथ संगठन तन मन धन से मददगार रहेगा। वही पंडित रोहित दीक्षित ने बताया कि देश आजाद कराने में सबसे बड़ी भूमिका अपने विप्र समाज की रही है। राष्ट्रीय क्रांति दल के प्रदेश अध्यक्ष राम जी तिवारी ने कहा कि परशुराम सेना प्रकोष्ठ धरातल पर काम कर रही है जो बहुत ही सराहनीय है ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

हम व हमारे पदाधिकारी परशुराम सेना के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और किसी भी पदाधिकारी के ऊपर कोई आंच आई तो अपना एक-एक बूंद रक्त देने का काम करेंगे। साथ ही पंडित आशीष चतुर्वेदी, पं कौशल किशोर द्विवेदी, पं विमल तिवारी सहित 22 लोगों को नियुक्ति पत्र देकर सदस्य बनाया गया। इस मौके पर परशुराम सेना के युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष महेंद्र अवस्थी, पं विश्वरूप मिश्रा, पं लवकुश शुक्ला, पं पारसनाथ शुक्ला, विनोद तिवारी, पं चंद्रभूषण द्विवेदी, पं अमरीश अवस्थी, पं पंकज मिश्रा, मनोज शुक्ला, आदर्श त्रिवेदी, शिवकुमार पांडे, इंद्रेश मिश्रा, अदालत पांडे, अरुण तिवारी, दुखहरण नाथ मिश्रा, श्रवण दीक्षित, मोहित मिश्रा, पुनीत मिश्रा,दीपू मिश्रा जी सहित सैकड़ो सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।

शपथ:– मैं परशुराम सेवा प्रकोष्ठ एवं उससे जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पूर्ण विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मैं अब किसी भी पार्टी, दल का समर्थक या कार्यकर्ता नहीं हूँ , मैं अब परशुराम सेना प्रकोष्ठ के परिवार का एक छोटा सा सदस्य हूं, मैं अब से हमेशा ब्राह्मण के समाज के लिए काम करूंगा और मैं व्यक्तिगत तौर पर जो व्यक्ति या नेता ब्राह्मण समाज के लिए काम करेगा मैं उसको वोट करूंगा । माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं परशुराम सेना प्रकोष्ठ के अन्य पदाधिकारियों द्वारा मुझे इतना सम्मान देने के लिए आप सभी का कोटि–कोटि आभार एवं हृदय से धन्यवाद

उत्तर प्रदेश बहराइच से प्रखर तिवारी की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!