
हरिओम वंदे भारत लाइव न्यूज़ मैैनपुरी नपुरी के बेवर थाना क्षेत्र की चौकी नवीगंज में एक दबंग व्यक्ति द्वारा ई-रिक्शा चालक की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित नेत्रपाल अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए ई-रिक्शा चलाते हैं।
शनिवार शाम को वह ओवर ब्रिज चौराहे के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान कस्बे का निवासी अभिषेक उर्फ चौधरी बाइक से वहां पहुंचा। उसने रिक्शा हटाने को कहा । नेत्रपाल के विरोध करने पर अभिषेक ने उन्हें चप्पल और बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया।
बेखौफ होकर पीटता रहा गरीब को दबंग
पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने नेत्रपाल को बचाने का प्रयास किया। लेकिन अभिषेक ने किसी की नहीं सुनी और लगातार तीन मिनट तक गरीब रिक्शा चालक की सड़क पर पटक पटक कर पिटाई करता रहा। मारपीट के दौरान ऐसा लग रहा था कि दबंग अभिषेक को कानून का कोई खौफ नहीं है वह बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहा था।
पीड़ित ने चौकी में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को सीसीटीवी की फुटेज भी दिखाई। लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केवल शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया। पीड़ित रिक्शा चालक का आरोप है आरोपी जमानत कराने के बाद दोबारा से उसको मारने पीटने के लिए उसके घर पर फिर से पहुंच गया। उसे चोट पहुंचाने के लिए ईंट पत्थर फेंके और जान से मारने की धमकी दी। कहा की तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।
कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों में फैला आक्रोश
दबंग द्वारा की गई मारपीट से कस्बे के लोगों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने अपनी दुकानों को बंद करके हाथों में पोस्टर लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए धरना प्रदर्शन दिया। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की।





