






अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने मनाई 25 वी वर्षगाठ
स्वाभिमान सम्मेलन का किया आयोजन
पुरे देश से पहुंचे कार्यकर्ता गण केक काटकर दी एक दूसरे को शुभकामनायें
देहरादून उत्तराखंड 15जून 2025
आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून मे नगर निगम हाल मे अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ द्वारा 25 वे स्थापना दिवस पर एक सफाई मजदूर संघ स्वाभिमान सम्मलेन का आयोजन किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद श्री नरेश बंसल जी द्वारा विधिवत ज्योति प्रचंड कर और छोटे बच्चों द्वारा पारम्परिक वेशभूषा मे गणेश वंदना कर सम्मलेन का सुभारम्भ किया गया कार्यक्रम का सुन्दर संचालन अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष श्री विशाल विरला जी एवम प्रवक्ता प्रिन्स लोट द्वारा किया गया आयोजको द्वारा कार्यक्रम मेआये हुए सभी मुख्य अतिथियों का पगड़ी, फूल माला एवम स्मृति चिह्न द्वारा स्वागत किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल जी द्वारा की गईं इस दौरान पहुंचे मुख्य अतिथियो ने मंच पर केक काटा और एक दूसरे को खिला कर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की 25 वी वर्ष गाठ की शुभकामनायें दी.। इस दौरान सभी प्रदेशो से पहुंचे राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों और मुख्य अतिथियो ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किये
इस दौरान विशिष्ट अतिथि तौर पर पहुंचे उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद मकवाना जी ने भाजपा की उपलब्धियों को गिनाते हुए कांग्रेस को बहुजन विरोधी बताया और उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी यूनियन द्वारा सफाई कर्मचारी आयोग को सवैधानिक दर्जा दिए जाने की मांग करनी चाहिए उन्होंने कहा कि देश मे सबसे बढ़ी गंभीर समस्या सफाई मजदूरों की ठेकेदारी प्रथा है हम मोदी सरकार से ठेकेदारी प्रथा को हटाकर नियमितीकरण की मांग करते हैं
इस मोके पर विशेष तौर पर श्रीनगर गढ़वाल की महापौर श्रीमती आरती भंडारी जी, सुमित सिंघल जी अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश प्रधान श्री सुनील चौधरी जी,राष्ट्रीय सचिव दिनेश वाल्मीकि,राजीव राजौर, करम सिंह जी अनुपमा टांक जी,बीना लुखेड़ा जी, निशा बिरला जी जोगिंदर सिंह पुंडीर जी, मोहित नवानी, राजेश पार्चा, जिगर सोलंकी, संदीप,जॉनी, काली चरण, यशपाल, राजेश मंचल, राजु लोट, वीरू गोडियाल, सौरभ राजोरिया, चंद्रपाल, सीमा, सरिता, सुरेखा, राजेश पार्चा, मोहित नवानी, ongc से संदीप जी, जितेंद्र बगड़ी, लक्ष्मी चंद, श्रीनगर से मनोज सिरसवाल,, बिट्टू भाई, राजेन्द्र, राजेश, रोकी, राहुल चिनालिया, धर्मेंद्र सहदेव, नरेश घाघट,गुलशन जी,अनिल कुमार आदि पुरे प्रदेश से भारी संख्या मे सदस्यगण मौजूद थे।




