?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
उत्तर प्रदेशबस्ती

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर रंगदारी और धमकी का गंभीर आरोप

अजीत मिश्रा (खोजी)

बस्ती – ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर रंगदारी और धमकी का गंभीर आरोप

ब्रेकिंग न्यूज: बस्ती - ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर रंगदारी और धमकी का गंभीर आरोप

बस्ती जिले के कुदरहा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मंझरिया में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भोलू चौधरी उर्फ शेषराम, जो एक सफाई कर्मचारी भी हैं, रंगदारी और दबाव बनाने के आरोप में घिर गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, भोलू चौधरी ने राजस्व जमीन की पैमाईश (गाटा संख्या 113) के दौरान लेखपाल बजरंग बहादुर पर अनुचित दबाव डालकर काम करवाने का प्रयास किया। जब लेखपाल ने इस दबाव का विरोध किया और स्पष्ट किया कि वे किसी के प्रभाव में काम नहीं करेंगे, तो भोलू चौधरी उर्फ शेषराम ने उन्हें धमकी दी। 

धमकी में कहा कि अगर उनके निर्देशानुसार काम नहीं हुआ, तो लेखपाल को राजनीति और पैसे के लेन-देन के झूठे आरोपों में फंसाकर सस्पेंड करवा दिया जाएगा। ग्रामीणों का दावा है कि लेखपाल की कार्यशैली पूरी तरह निष्कलंक है और यह एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य उन्हें परेशान करना है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। क्षेत्र में तनाव का माहौल है, और लोग न्याय की उम्मीद लगाए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!