
अजीत मिश्रा (खोजी)
आखिर क्यों रोका गया प्रधान सहायक का स्थानांतरण
।। अम्बेडकरनगर यूपी।। जनपद के लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड में पिछले 20 वर्षों से कार्यरत प्रधान सहायक रंजीत कुमार गोड विभागीय गठजोड़ के कारण स्थानांतरण रुकवाने में सफल हो गए हैं।प्रधान सहायक रंजीत कुमार गोड को 24 अप्रैल को अन्य 15 प्रधान सहायकों के साथ स्थानांतरित किया गया था। सूत्रों का कहना है कि इसके बाद उन्होंने अपने आप को संघ का पदाधिकारी बताते हुए स्थानांतरण को रुकवा लिया।बताया जा रहा है कि प्रधान सहायक के पास लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अलावा शिथिलता और शिफारिश आदि पत्रावलियों के निपटारे सहित अन्य कई महत्वपूर्ण फाइलों का कार्य है। प्रधान सहायक द्वारा कई बार अपने आप को उत्तर प्रदेश लोक निर्माण मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का पदाधिकारी बताते हुए अपने स्थानांतरण को रुकवाया गया है।2021-22 में भी प्रधान सहायक अपने आप को पदाधिकारी दिखाकर अपना स्थानांतरण रुकवाने में सफल हुआ था। पिछले कई वर्षों से संघ का कर्मचारी पदाधिकारी न होने के बावजूद भी संघ का पदाधिकारी दिखाकर स्थानांतरण को रुकवाया जा रहा है।चुनाव आचार संहिता में भी प्रभावित है लेकिन इसके बावजूद स्थानांतरण पर रोक लगाना चर्चा का विषय बना हुआ है।रंजीत कुमार गोड 2005 से जनपद के प्रांतीय खंड में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत हैं। विभागीय सूत्रों की माने तो प्रधान सहायक की अच्छी पकड़ होने के कारण ही कई बार स्थानांतरण रुकवा लिया गया है। बावजूद इसके स्थानांतरण प्रक्रिया त्रस्त ही रह गई है।

















