मध्य विद्यालय बालक, कन्हवारा पंचायत सचिवालय व सदर अस्पताल परिसर में विश्व नशा निरोधक दिवस पर जागरुकता अभियान
झारखंड,गोड्डा।
oplus_0
oplus_0
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह पीडीजे रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर स्थानीय मध्य विद्यालय बालक, कन्हवारा पंचायत सचिवालय व सदर अस्पताल परिसर में विश्व नशा निरोधक दिवस पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डालसा की टीम ने जगह-जगह नशा के खिलाफ अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीणों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण में सकारात्मक भूमिका अदा करने की शपथ ली। शपथ के दौरान कहा कि हम अपने जीवन में किसी प्रकार की नशा का सेवन नहीं करुंगा और समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में सदा तत्पर रहूंगा। इसके उपरांत डालसा की टीम ने छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों को कानून का पाठ पढ़ाया। कहा कि नशीले पदार्थ के सेवन से जीवन बर्वाद हो जाती है। वर्तमान सामाजिक परिवेश में बच्चों में भी नशा का लत बढ़ता जा रहा है। इसे रोकने के लिए सामूहिक रूप से ईमानदार पहल करने की जरुरत है। इस अवसर पर प्रभारी राजेन्द्र कुमार झा, शिक्षक मौसम ठाकुर, इनामुल हक, मुनीता कुमारी, अमृता कुमारी, कुमारी नूतन, अधिकार मित्र नवीन कुमार, अविनाश कुमार सिंहा, इंतेखाब आलम, बासुदेव मणी नंदन कुमार,मो हसीब आदि ने भी विचार व्यक्त किये। इधर सदर अस्पताल में मो. जुनैद ने नशा से होने वाली हानि के बारे में विस्तार से बताया। जबकि कन्हवारा पंचायत भवन में एलएडीसी ऋषि राज, नवीन कुमार व अविनाश कुमार सिंहा ने ग्रामीणों को कानूनछ का पाठ पढ़ाया। इसके अलावा विभिन्न प्रखंडों में भी डालसा की ओर से विश्व नशा निरोधक दिवस पर शिविर आयोजित किया गया।