?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर चिकित्सकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

IMG 20240925 080401

लखनऊ।

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर चिकित्सकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

देश की स्वास्थ्य व्यवस्था में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका, राष्ट्र निर्माण में चिकित्सकों के योगदान से सभी अवगत

लखनऊ : 30 जून, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर चिकित्सकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 आज यहां जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 01 जुलाई को महान चिकित्सक, प्रख्यात स्वाधीनता सेनानी एवं राजनेता डॉ0 बी0सी0 रॉय की जयन्ती एवं पुण्य तिथि पूरे देश में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनायी जाती है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश की स्वास्थ्य व्यवस्था में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। राष्ट्र निर्माण में चिकित्सकों के योगदान से सभी अवगत हैं। उन्होंने कहा कि यह दिवस चिकित्सकों द्वारा की जा रही समाज सेवा के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है।

Back to top button
error: Content is protected !!