A2Z सभी खबर सभी जिले की

हैलेट में महंगी दवा का काला कारोबार छापे में डाक्टर और एजेंट की चैट आई सामने

पत्रकार वैभव शुक्ला कानपुर महानगर

कानपुर। लाला लाजपत राय चिकित्सालय (एलएलआर) यानी हैलट की ओपीडी में निजी मेडिकल स्टोर के एजेंट की अराजकता थम नहीं रही है। ओपीडी में आने वाले मरीजों को महंगी दवाएं दिलाने के लिए यह एजेंट फर्जी मरीज, डाक्टर के सहयोगी और अस्पताल के कर्मचारी बनकर सरकारी व्यवस्था में दवा का कारोबार चला रहे हैं।

 

हैलट में मरीजों को महंगी दवा का दर्द झेलना पड़ रहा है। इस पर लगाम लगाने के लिए पिछले कई दिनों से ओपीडी में औचक छापेमारी की जा रही है। अब हर दिन ओपीडी और इमरजेंसी में छापा मारकर एजेंट को पकड़ा जाएगा। मंगलवार को छापेमारी करके एजेंट को पकडा गया।

 

फर्जी मरीज बनकर बैठा था एजेंट

प्राचार्य प्रो. संजय काला और चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक प्रो. आरके सिंह ने आर्थो विभाग की ओपीडी से एजेंट को पकड़ा। जो फर्जी मरीज बनकर वहां पर बैठा हुआ था। जिसे पुलिस को सौंपा गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे मिली सूचना के आधार पर प्राचार्य और प्रमुख अधीक्षक ने आर्थो ओपीडी में छापा मारा। यहां पर फर्जी मरीज बनकर बिना पर्चा लिए बैठे एजेंट अमन को पकड़ा।

Back to top button
error: Content is protected !!