A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

रामगढ़ प्रखंड के आदर्श पंचायत भातुड़िया बी के ग्राम भातुड़िया सड़क की स्थिति दैन्य

रामगढ़ प्रखंड के आदर्श पंचायत भातुड़िया बी के ग्राम भातुड़िया सड़क की स्थिति दैन्य

IMG 20250711 094739 IMG 20250711 094637

रामगढ़ प्रखंड के भातुड़िया गांव में सड़क निर्माण की माँग जोर पकड़ रही है। गांव की सड़के बरसात के दिनों में गड्ढे में तब्दील हो गई है जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों का आरोप है प्रशासन इस और ध्यान नहीं दे रहा और उनकी समस्या को अनदेखा किया जा रहा है आदर्श पंचायत होने के के बावजूद भी इस गांव की सड़क निर्माण नहीं हो पाया है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दोनों में सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है सड़क पर कीचड़ हो जाने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी होती है अलावा सड़क की खराब स्थिति का कारण वहां चलना भी जोखिम भरा हो जाती है ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाए ताकि उन्हे अपनी दैनिक जरूरतो को पूरा करने में आसानी हो। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को अनदेखा किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।इस मुद्दे पर ग्रामीणों का गुस्सा जामा विधान सभा के विधायक डॉ लुईस मरांडी और सांसद नलिन सोरेन पर भी फूट रहा है ।ग्रामीणों का आरोप है कि इन नेताओं ने अपने कार्यकाल में गांव के विकास के लिए कुछ नहीं किया । ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिर क्यों इन नेताओं ने अपने कार्यकाल में गांव के विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने मांग की है कि विधायक और सांसद को गांव के विकास के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।अब देखना यह है कि प्रशासन और नेता ग्रामीणों की मांगों पर कितनी गंभीरता से ध्यान देते है और कब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू होते है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!