A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनजयपुरदेशधार्मिकराजस्थान

युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति ने कैबिनेट मंत्री से कि भेंट

गौ सेवा हेतु नीति निर्माण की रखी मांग

IMG 20250715 WA0017 1

IMG 20250715 WA0014

IMG 20250715 WA0016 3
मंत्री से भेट करते युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति के सदस्य

मंगलवार को युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति मकराना के संस्थापक पूरणमल (सुरेश कुमावत) ने जयपुर में कैबिनेट मंत्री, गोपालन विभाग, राजस्थान सरकार, मा. श्री जोराराम जी कुमावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मंत्री महोदय का समिति की ओर से दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

भेंट के दौरान श्री कुमावत ने एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि समिति पिछले दस वर्षों से मकराना शहर में मंगलाना रोड, न्यू बाईपास स्थित ‘गौमाता सर्किल’ पर पीड़ित एवं दुर्घटनाग्रस्त गौवंशों के उपचार के लिए निरंतर सेवा कार्य कर रही है। समिति ने राज्य में गौ संरक्षण और पशुधन कल्याण के लिए ठोस एवं प्रभावी नीतिगत पहल की मांग की।

 

इस अवसर पर नेशनल जनमंडल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलतराम पेसिया भी उपस्थित रहे ।ज्ञापन में निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं को रखा गया:. राज्य स्तर पर व्यापक गौ संरक्षण नीति लागू की जाए।2. पंजीकृत गौशालाओं को निशुल्क पशु चिकित्सा सेवाएं और दवाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

3. राज्य सरकार द्वारा भूमि आवंटन कर नंदी शालाओं की स्थापना की जाए।4. राजस्थान में पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए, जिससे गौवंश की अकाल मृत्यु को रोका जा सके।5. गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता घोषित किया जाए।

6. गौ चिकित्सालय चलाने वाली संस्थाओं को विशेष आर्थिक अनुदान प्रदान किया जाए।7. मध्यप्रदेश की तर्ज पर नीति लागू करते हुए:सड़कों पर घूमते पशुओं पर प्रतिबंध लगाया जाए।पशुओं की टैगिंग अनिवार्य की जाए।नियम उल्लंघन पर जुर्माना एवं पशुपालन पर प्रतिबंध लगे।8. राज्य स्तर पर पशुधन की अद्यतन रिपोर्ट तैयार की जाए, जिससे आंकड़ों के आधार पर उचित योजना बनाई जा सके।9. डिजिटल निगरानी प्रणाली लागू की जाए और जिला स्तरीय निगरानी कक्ष की स्थापना हो।10. नीति निर्माण और क्रियान्वयन में पशु सेवा क्षेत्र की अनुभवी संस्थाओं एवं विशेषज्ञों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।श्री कुमावत ने मंत्री महोदय से निवेदन किया कि गौ सेवा और पशुधन कल्याण के इन सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए तत्काल सकारात्मक निर्णय लिया जाए, जिससे राजस्थान में गौ रक्षा, पशु कल्याण और शहरी व्यवस्थाओं को मजबूती मिले।

इस अवसर पर पशुधन सहायक श्री मुकेश रैगर, नवीन सैनी, विवेक सैनी सहित समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!