
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ डिस्ट्रिक्ट हेड चित्रसेन घृतलहरे(पेंड्रावन )16 जुलाई 2025//जिले में धान की गड़बड़ी और भंडारण में अनियमितता के खिलाफ कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं मार्कफेड विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छिंद, सरिया और बेलटिकरी स्थित राइस मिलों की जांच कर भारी मात्रा में धान और चावल जप्त किया है।
छिंद की मिल से 4170 क्विंटल धान कम, जप्ती की कार्रवाई
सारंगढ़ ब्लॉक के सिद्धि विनायक राइस मिल ग्राम छिंद में जांच के दौरान निर्धारित मात्रा से 4170 क्विंटल धान कम पाया गया। टीम ने मौके पर मौजूद 580 क्विंटल चावल एवं 2876 क्विंटल धान को मिल के मैनेजर से जप्त कर लिया।
सरिया की मिल में 395 क्विंटल की कमी
बरमकेला ब्लॉक के गायत्री पर्बोइलिंग यूनिट सरिया की जांच में 395.24 क्विंटल धान कम पाया गया। यहां 199 क्विंटल चावल और 160 क्विंटल धान को मिल संचालक से जप्त किया गया।
बेलटिकरी की मिल से भी 2623 क्विंटल की गड़बड़ी उजागर
बिलाईगढ़ ब्लॉक के सरस्वती जायसवाल राइस मिल बेलटिकरी में भी बड़ी अनियमितता सामने आई। जांच में 2623 क्विंटल धान कम पाया गया। मौके से 8 क्विंटल चावल और 1800 क्विंटल धान को जप्त किया गया।प्रशासन की सख्ती जारी
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में धान की खरीद, भंडारण और मिलिंग में किसी भी प्रकार की अनियमितता को बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिले के तीन ब्लॉकों में एक साथ हुई इस कार्रवाई ने धान मिलिंग सिस्टम में व्याप्त गड़बड़ियों की परतें खोल दी हैं। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, जिससे सुनिश्चित किया जा सके कि किसानों का अनाज सुरक्षित रहे और सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग न हो।





