
जावरा -प्रदेश के नगरी विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के जावरा नगर आगमन पर अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन द्वारा पिपलोदा रोड पर आदमी स्वागत किया गया इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अभय कोठारी ,जगदीश उपमन्यु, रमेश मनोहरा ,मनोहर सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह चौहान, महेश शर्मा, राजेंद्र त्रिवेदी ,विनोद चौरसिया आदि ने श्री कैलाश विजयवर्गीय का पुष्प माला एवंअंग वस्त्र से स्वागत करते हुए उन्हें संस्था का स्मृति चिन्ह एवं जल मित्र पत्रिका भी भेंट की। संस्था द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा लगाने एवं उसकी अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया ।
इस अवसर पर विधायक राजेंद्र पांडे का भी संस्था द्वारा स्वागत किया गया
इस अवसर पर पिपलोदा रोड प्रताप नगर कॉलोनी के रहवासियों महिला एवं पुरुषों ने श्री विजयवर्गीय का स्वागत करते हुए कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं के साथ सड़क निर्माण हेतु मांग पत्र में भेंट किया।इस अवसर पर कालोनी के जगन्नाथ पाटीदार,सुशील जेन, नवनीत श्रीमाल, गोपाल राठोर, राजेंद्र सिंह सिसोदिया, दिनेश पौराणिक,शिखर धारीवाल, निखिल राठोर, अग्रवाल, श्रीमती राजकुमारी जैन, इन्दिरा कोठारी,नयना जस्सानी, नमिता मेहता आदि अनेक महिला पुरुष उपस्थित थे
मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं विधायक राजेंद्र पाण्डेय ने शीघ्र समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया।

