A2Z सभी खबर सभी जिले की

हृदय रोग, मधुमेह की 35 दवाओं की कीमतें घटाईं

हृदय रोग, मधुमेह की 35 दवाओं की कीमतें घटाईं

नई दिल्ली

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

नई दिल्ली : राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने प्रमुख दवा कंपनियों द्वारा बेची जाने वाली 35 आवश्यक दवाओं की खुदरा कीमतों में कटौती की है। इन दवाओं में हृदय रोग, एंटीबायोटिक, मधुमेह-रोधी और मानसिक रोगों से संबंधित दवाओं सहित कई प्रकार की दवाएं शामिल हैं।

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने इस आदेश की अधिसूचना जारी की है। खुदरा विक्रेताओं और डीलरों को अपडेटेड प्राइस लिस्ट को प्रदर्शित करना होगा। एसिक्लोफेनाक, पैरासिटामोल, ट्रिप्सिन काइमोट्रिप्सिन, एमोक्सिसिलिन, एटोरवास्टेटिन कॉम्बिनेशन और एम्पैग्लिफ्लोजिन, सिटाग्लिप्टिन, मेटफॉर्मिन जैसी दवाओं की कीमतें घटाई गई हैं। हृदय संबंधी बीमारियों की दवा एटोरवास्टेटिन 40 मिलीग्राम, क्लोपिडोग्रेल 75 मिलीग्राम युक्त एक टैबलेट की कीमत 25.61 रुपये तय की गई है।

[

Back to top button
error: Content is protected !!