A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

पारस जैन दुग्गड बने एस.एस. जैन सभा के संरक्षक,माला व पटका पहना कर किया स्वागत

IMG 20250808 WA0165

पारस जैन दुग्गड बने एस.एस. जैन सभा के संरक्षक,माला व पटका पहना कर किया स्वागत

रिपोर्टर इंद्रजीत

लोकेशन काला वाली

कालांवाली में एस.एस. जैन सभा की बैठक प्रधान सन्दीप जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें समाज के विकास और संगठन को मजबूत करने के मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पारस जैन को सभा का संरक्षक चुना गया। उनके चयन पर उपस्थित सदस्यों और जैन समाज के श्रद्धालुओं ने हर्ष व्यक्त किया व समाज के पदाधिकारियो द्वारा उनका माला व पटका पहना कर स्वागत किया।
संरक्षक बनने के बाद पारस जैन ने हरियाणा, सिहनी, पंजाब वीरांगना महासाध्वी श्री सर्वज्ञ प्रभा जी महाराज एवं महासाध्वी श्री नामिता जी महाराज साहब से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है, और वे समाज के हित एवं धार्मिक कार्यों में सदैव सक्रिय रहेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाज की एकता, धार्मिक आयोजनों और सेवा कार्यों में वे पूर्ण सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर जैन समाज के कई श्रद्धालु और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने पारस जैन के नेतृत्व की सराहना की और उनके कार्यकाल में समाज को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई। सभा में सामाजिक समरसता और आने वाले धार्मिक कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु सभी ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर महामंत्री राकेश जैन, युवक मंडल के प्रधान भूषण जैन, सरक्षक पूर्ण जैन,नरेश गर्ग जैन साई दास सेतिया, पवन जैन, संजीव जैन, लवली स्टूडियो ,मास्टर योगेश जैन, काका जैन, शम्मी जैन ,महिला मंडल की प्रधान निर्मला जैन ,बबली जैन, बबीता जैन, अंजू जैन ,तनुजा जैन, कंचन जैन,वंदना जैन,निधि जैन सहित अनेक जैन श्रदालु मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!