A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेइटावाउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

महेवा मैं भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया

 

IMG 20250812 WA0097

महेवा मैं भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया ।

महेवा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ग्राम उरेंग से एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा सयोजन मंडल अध्यक्ष भाजपा उदय कुशबाह द्वारा किया गया यात्रामें मुख्य अथिति के रूप में कानपुर बुन्देलखण्ड के क्षेत्ररीय संयोजक शिव महेश दुबे, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष उदय वीर दोहरे मौजूद रहे रैली को सफल बनाने में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक मीनाक्षी चौहान, मंडल उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौहान,मंडल उपाध्यक्ष अवनींद्र दुबे, सत्येंद्र राजपूत, देवेश तिवारी, रिंकू शाक्य, आजाद प्रजापति, प्रभात शाक्य, रिंकू चौबे, अंकित यादव सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, युवा एवं बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। मोटरसाइकिलों पर सवार प्रतिभागियों ने हाथों में लहराते तिरंगे और गले में पुष्पमालाएं पहनकर देशभक्ति का अद्भुत संदेश दिया।

यात्रा ग्राम के मुख्य मार्ग से होते हुए कस्बे के विभिन्न रास्तों पर पहुंची। देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा— “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” जैसे नारे लोगों में जोश भरते रहे। राहगीर भी इस अनूठी यात्रा को देख रुक-रुक कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए।

तिरंगा यात्रा का समापन शहीद पार्क महेवा में हुआ, जहां सभी ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर युवाओं ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।

स्थानीय लोगों का कहना था कि इस तरह के आयोजन से नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना और मजबूत होती है। कार्यक्रम का संचालन उत्साही युवाओं ने किया और इसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों का भी सहयोग रहा।

वहीं रैली में मुख्य रूप से नरेंद्र तिवारी ,रविंद्र दुबे ,ओमदत्त तिवारी , कोषाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह , वैभव पंडित ,अजय जादौन , कृष्ण कांत तिवारी ,पिंटू चौबे सहित सेकडो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ,समाजसेवी व्यक्ति मौजूद रहे।                                       रिपोर्टर -राघवेंद्र सिंह                                                             मो0-7617785808

Back to top button
error: Content is protected !!