
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, 14,अगस्त 2025-: रेलगाड़ी से सफर करने वाले यात्रियों को अब बिलासपुर रेलवे-स्टेशन पर मिलेगा चीला फरा ठेठरी और खुरमी जैसे छत्तीसगढी व्यंजन। बिलासपुर रेलवे-स्टेशन के 01 नं• प्रवेश द्वार 13 अगस्त 2025 से गढ़ कलेवा स्टॉल की शुरुआत हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस गढ़ कलेवा स्टॉल में छत्तीसगढी पारंपरिक व्यंजन खाने पीने के लिए उपलब्ध रहेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन व्यंजनों में गुड़ लड्डू, करी लड्डू, फरा , मूंगफली लड्डू, गुलगुला, खुरमी, ठेठरी, अईरसा, सोहारी आदि भी यात्रीगण प्राप्त कर सकतें। बिलासपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह जी के अनुसार रेलवे के इस पहल से स्व• सहायता समूहों को रोजगार भी मिलेगा। गढ़ कलेवा स्टॉल से छत्तीसगढ की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मदद मिलेगी। बिलासपुर रेलवे-स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों को उनकी यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का आनंद भी मिलेगा। बाहर से आने वाले यात्रियों को छत्तीसगढ राज्य की पारंपरिक व्यंजनों से परिचय भी होगा। गढ़ कलेवा स्टॉल का उद्घाटन उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक कौशिक मित्रा जी की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर स्टॉल की महिला कर्मचारियों ने फीता काटकर उद्घाटन किया।










