A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी भुगतान लाभुकों को नियमानुसार व शीघ्र दिया जाय:उपायुक्त 

भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी भुगतान लाभुकों को नियमानुसार व शीघ्र दिया जाय:उपायुक्त 

 

दुमका:समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में भू-अर्जन, पथ निर्माण, एनएचआई एवं रेलवे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपायुक्त ने कार्यरत एजेंसियों से विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी भुगतान लाभुकों को नियमानुसार व शीघ्र अति शीघ्र किया जाए तथा किसी भी लाभुक का भुगतान लंबित न रखा जाए।सड़क संबंधी कार्यों की चर्चा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सड़कों पर मौजूद छोटे-छोटे गड्ढों की तत्काल मरम्मती सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने टावर चौक पर जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण कराने का निर्देश भी दिया।बैठक के दौरान उपायुक्त ने रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना की प्रगति तथा रेलवे परियोजनाओं के तहत जिले में हो रहे कार्यों की जानकारी भी लिये।

Back to top button
error: Content is protected !!