
जनपद मीरजापुर थाना जमालपुर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 04 जुआरी गिरफ्तार; मौके से ₹ 1750/- नगद व 52 ताश के पत्ते बरामद 
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ एवं जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षगण को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक: 28.08.2025 को थाना जमालपुर पुलिस द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जमालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मठना नहर पुलिया के पास से दबिश देकर सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 04 जुआरियों 1. आशुतोष पटेल उर्फ सोनू पुत्र ओमप्रकाश पटेल, 2. जीवनदीप पटेल पुत्र घनश्याम पटेल, 3. बुद्धू पुत्र मक्कर व 4. दीना पटेल पुत्र स्व०किशोरी पटेल निवासीगण मठना थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से मालफड़ से ₹ 1450/-, जमातलाशी से र 300/- (कुल ₹ 1750/-) व 52 ताश के पत्ते बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बंध में थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-137/2025 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण – 1. आशुतोष पटेल उर्फ सोनू पुत्र ओमप्रकाश पटेल निवासी मठना थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-20वर्ष 2. जीवनदीप पटेल पुत्र घनश्याम पटेल निवासी मठना थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 42 वर्ष । 3. बुद्ध पुत्र मक्कर निवासी मठना थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 26वर्ष । 4. दीना पटेल पुत्र स्व० किशोरी पटेल निवासी मठना थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 50वर्ष ।
विवरण बरामदगी –मालफड़ से ₹ 1450/-, जमातलाशी से ₹ 300/- (कुल ₹ 1750/-) व 52 ताश के पत्ते।
पंजीकृत अभियोग –मु0अ0सं0-137/2025 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय –ग्राम मठना नहर पुलिया के पास से, दिनांक: 28.08.2025 को समय 18:00 बजे ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –उप-निरीक्षक जय प्रकाश यादव व आशीष कुमार सिंह थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर। मुख्य आरक्षी तनवीर खाँ, आशुतोष यादव, एजाज खाँ व अखिलेश ।









