
गजनगढ़ रेलवे फाटक से खारड़ा NH 62 तक डामर सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त दुर्घटना होने का खतरा
पाली रोहट क्षेत्र के गाजनगढ़ रेलवे फाटक से खारड़ा NH 62 तक डामर सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। आने जाने वाले राहगीरों चालकों को दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। ग्राम वासियों ने मांग की है कि गाजनगढ से खारड़ा डामर सड़क के बीच में रपट बनी हुई है उस जगह छोटा पुलिया बनाने की मांग की है बताया कि बरसात के दिनों में रपट पर 4 फुट पानी भर जाने के कारण मोटर वाहन व्हीकल नहीं आ जा सकते हैं। इसलिए छोटा पुलिया बनाने व क्षतिग्रस्त सड़क को जल्दी से डामरीकरण करने की मांग की है।













