

++++++++++++++++++ वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर, शनिवार 28/8/2025-; प्रथम पूज्य श्री गणेश जी का अवतरण दिवस गणेशोत्सव पूरे देशभर में बड़े हर्षोल्लास उमंग भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। जगह जगह गणेश पंडाल सजे हुए हैं। चारों ओर इस समय गणपति बप्पा के जयकारे सुनाई पड़ रहें है। नागपुर शहर में भी गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह शाम मन्दिरों, गणेश पंडालों में शंख घंटा ध्वनि के साथ आरती वंदना जयकारों से मन आनंदित हो रहा है। शहर में गणेश पंडालों के साथ ही सभी प्रमुख चौराहों मार्गों को रंग बिरंगी विद्युत लाइटिंग से सजाया गया है। नागपुर शहर के प्राचीनतम टेकड़ी श्रीगणेश मन्दिर में भी गणेशोत्सव की धूम है। गणेशोत्सव के पावन पर्व के शुभ अवसर पर टेकड़ी गणेश मंदिर को सुंदर विद्युत लाइटिंग आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। शाम-रात होते ही यहां टेकड़ी गणेश मंदिर का पूरा परिसर मन को मोहने लगता है। टेकड़ी गणेश मंदिर में गणेशोत्सव के अवसर पर हजारों की संख्या में भक्तगण भक्तिभाव के साथ गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस समय भकतजनों की भीड़ से पूरा मंदिर परिसर उल्लासमय धार्मिक भक्तिमय वातावरण में नजर आता है। टेकड़ी श्री गणेश मंदिर नागपुर शहर का प्रमुख मंदिरों मे से एक है। “गणपति बप्पा सभी को सुख शांति सौभाग्य दीर्घायु प्रदान करें”












