महराजगंज में आज कलेक्ट्रेट के बुद्धा सभागार में आयोजित जिला पीस कमेटी के बैठक मे जिलाधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीणा अपर जिलाधिकारी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीकांत शुक्ला सहित जनपद के सभी उप जिलाधिकारी एवं सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं सभी धर्मों के संभ्रांत लोग मौजूद रहे यह बैठक आगामी त्योहारो के मद्देनजर हुई बैठक में प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के शत प्रतिशत आदेश और निर्देश के पालन एवं जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला अधिकारी महराजगंज द्वारा सबको निर्देशित किया गया सभी को सौहार्द को बनाए रखने हेतु निर्देश दिया गया।
इस बैठक में हिन्दू युवा वाहिनी से वीरेंद्र सिंह जी, काशी नाथ सिंह जी, संजय यादव जी, छोटे लाल गुप्ता एवं प्रमोद जायसवाल सिसवा बाजार एवं समसूल हुदा खान एवं लोहिया नगर के सभासद सदरे आलम अशोक यादव जिला पंचायत सदस्य मदरसा स्कूल के प्रधानाचार्य के अलावा वरिष्ठ समाजसेवी पशुपतिनाथ तिवारी मौजूद रहे ।