
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। अस्पतालों में चल रहे मेडिकल स्टोर में खपाईं जो दवाएं, 50 फीसदी नकली…STF जांच में बड़ा खुलासा।।
०२ सितंबर २५, उत्तर प्रदेश
आगरा और अन्य चार राज्यों में अस्पतालों के मेडिकल स्टोरों में नकली दवाओं का बड़ा कारोबार सामने आया है। औषधि विभाग और एसटीएफ की जांच में 71 करोड़ रुपये की नकली दवाएं सीज की गई हैं।
औषधि विभाग और एसटीएफ की 8 फर्म की जांच में चार राज्यों में नकली दवाओं का काला कारोबार मिला। इनकी 50 फीसदी दवाएं अस्पतालों में चल रहे मेडिकल स्टोर में खपाने के भी साक्ष्य मिले हैं। इनके यहां जांच और नमूने लेने से भी विभाग बचता रहा है। अब प्रदेश भर में अस्पतालों में संचालित मेडिकल स्टोरों की जांच होगी।
एसटीएफ-औषधि विभाग की टीम ने 10 दिन की कार्रवाई में 71 करोड़ की दवाएं सीज की हैं। जांच के लिए 24 नमूने भी लिए हैं। इसमें 15 डमी फर्म मिली हैं। माफिया ने एक ही बैच से नामी कंपनी की 1000 गुना तक नकली दवाएं बनाकर खपा दीं। इनमें अस्पतालों में चल रहे मेडिकल स्टोर के नाम के भी बिल मिले हैं। इसकी रिपोर्ट शासन तक पहुंच गई है।




















