A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मकरोनिया चौराहे पर शुरू होंगे ट्रेफिक सिग्नल

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664- मकरोनिया चौराहे पर शुरू होंगे ट्रैफिक सिग्नल, तीनबत्ती, मोती नगर, विजय टॉकीज बन-वे को और प्रभावी बनाएं, मस्जिद के चारों तरफ का अतिक्रमण शक्ति से हटाए जाने की कार्रवाही शुरू करें उक्त विचार कलेक्टर संदीप जी.आर. जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ विवेक के.वी., पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा, ट्रैफिक डीएसपी महेंद्र सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी साहित्य तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने कहा कि मकरोनिया चौराहे पर ट्रैफिक का अत्यधिक दबाव रहता है, जिससे जाम की स्थिति बनती है। इसे सुधारने के लिए सिग्नल जल्द शुरू किए जाएं। उन्होंने सुझाव दिया कि ट्रैफिक संचालन में एनसीसी कैडेट्स की सहायता ली जाए और चौराहे की चारों दिशाओं में पुलिस बल तैनात किया जाए। उन्होंने कहा कि मकरोनिया चौराहे की चारों तरफ पुलिस बल के साथ एनसीसी कैडेट्स को भी तैनात करें जिससे कि यातायात सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने निर्देश दिए की तीन बत्ती, कोतवाली, मोती नगर, विजय टॉकीज, मस्जिद तक का बन-वे को प्रभावी रूप से बनाएं और इसके उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जावे। उन्होंने कहा कि तीनबत्ती से मस्जिद, मस्जिद से राधा टॉकीज, मस्जिद से कीर्ति स्तंभ, मस्जिद से विजय टॉकीज चौराहे तक का अतिक्रमण एवं रोड पर अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में पीली लाइन के बाहर कोई भी व्यक्ति गाड़ी पार्क पर करता है उन पर भी कड़ी कार्रवाई करें और जब्ती करें।
कलेक्टर ने समस्त दुकानदारों, गाड़ी मालिकों से अपील भी की है कि कोई भी व्यक्ति अपनी दुकान के बाहर दुकान का सामान ना रखें और न ही पीली लाइन के बाहर गाड़ी खड़ी करें अन्यथा की स्थिति में कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना राहवीर योजना के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान चलाये जिससे कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल भेजने की व्यवस्था की जा सके और सुरक्षित इलाज हो सके और योजना का लाभ मिल सके।

Back to top button
error: Content is protected !!