A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगोरेला पेंड्राछत्तीसगढ़

जीपीएम- आकाशीय बिजली गिरने से मवेशियों की हुई मौत

दो दिन पूर्व ही कोटमी सेखवा में भी आकाशीय बिजली गिरी थी

वंदेभारतलाइवटीव न्युज बुधवार 03 सितंबर 2025-:प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ राज्य गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के मरवाही क्षेत्र के खुरपा में तेज आंधी बारिश तूफान चलने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से लगभग गयारह मवेशियों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र मे हुई इस घटना में ग्रामीणजन सुरक्षित बचे रहे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र भर में सन्नाटा पसर गया है। मवेशियों के इस प्रकार अचानक से मौत हो जाने से क्षेत्र के किसानों की परेशानी बढ़ गई है। क्षेत्र में आज भी अधिकतर ग्रामीण जन कृषि और पशुपालन कर जीविका चलाते हैं। ऐसे में इस तरह एकाएक मवेशियों की मौत हो जाने किसानों की परेशानी बढ़ना स्वभाविक है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी दो दिन पूर्व ही जीपीएम जिले के कोटमी सेखवा क्षेत्र में भी आकाशीय बिजली गिरी थी जिसमें कई घरों के इलेक्ट्रिक सामन खराब होने की जानकारी है। स्थानीय प्रशासन ने ने क्षेत्र के नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!