

++++++++++++×++++++++++++++++++++++++++ बुधवार 03 सितंबर 2025-; छत्तीसगढ के मरवाही विधानसभा के विधायक प्रणव कुमार मर पच्चीजी की मांग, लगातार किए गए प्रयासों के फलस्वरूप गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तारीकरण के लिए सौ बिस्तर वाले नवीन जिला चिकित्सालय भवन की स्वीकृति बजट में की गई थी। मरवाही विधानसभा से निर्वाचित विधायक प्रणव कुमार जी के लगातार प्रयासों से इस वर्ष सौ बिस्तरों वाले नवीन जिला चिकित्सालय की स्वीकृति छग• शासन से प्राप्त हो सकी है। स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में पिछड़ते हुए जिले में स्वास्थ्य सुविधा को अब एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है। अब अतिशीघ्र ही शासकीय प्रक्रियाओं का पालन करते हुए नवन जिला चिकित्सालय भवन निर्माण को प्रारंभ किया जा सकता है। जिले के निवासियों को आने वाले समय में एक नया सर्व सुविधा जिला चीन भवन प्राप्त होगा। मरवाही विधयाक प्रणव कुमार जी ने गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के निवासियों की ओर से छग• के मुख्यमंत्री विषणुदेवसाय जी , वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी , तथा स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल जी का ह्रदय पूर्वक धन्यवाद एवं आभास प्रकट किया है। विधायक प्रणव कुमार जी ने कहा कि जिले के निवासियों को छग• शासन के मुख्यमंत्री विषणुदेवसाय जी, वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल जी की ओर से बड़ी सौगात के रूप में सौ बिस्तरों वाला एक नया जिला चिकित्सालय भवन दिया गया था, जिसके लिए अब वित्त विभाग से इसके निर्माण कार्य के लिए राशी की भी स्वीकृति दे दी गई है। 








