
राजगढ़–लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र को मिला रेल विकास का ऐतिहासिक तोहफ़ा
🌟 वर्षों पुरानी मांग पूरी, रेलवे ने दी बड़ी सौगात 🌟
आज रेल भवन, नई दिल्ली में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय मंत्री एवं अलवर के सांसद भूपेंद्र यादव तथा भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राजगढ़-लक्ष्मनगढ़ विधानसभा क्षेत्र स्थित करणपुरा रेलवे स्टेशन को यथावत रखने की मंज़ूरी प्रदान की गई, करणपुरा रेलवे स्टेशन पर एक नई अतिरिक्त ट्रेन का ठहराव भी सुनिश्चित किया जाएगा।
🔹 राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर आर.ओ. एवं आर.यू.बी. (रेलवे ओवरब्रिज एवं अंडरब्रिज) निर्माण हेतु ₹60 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया।
🔹 वहीं, राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को मान देते हुए माननीय मंत्री जी ने आश्वासन दिया है कि:
गाड़ी संख्या 22995/22996 मण्डौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 20487/20488 मलानी एक्सप्रेस
का ठहराव शीघ्र सुनिश्चित किया जाएगा।







