A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बिजली दर की वृद्धि* *सरकार का प्रचार भ्रमित करने वाला है*

वंदे भारत न्यूज़ Screenshot 2025 09 08 17 47 12 21 7352322957d4404136654ef4adb64504पखांजूर/ राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के बीच भ्रमित प्रचार करने का आरोप वनाधिकार संघर्ष मंच के संयोजक महेश शर्मा ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लगाया।
श्री शर्मा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार का यह प्रचार पूरी तरह से झूठा है कि सरकार ने बिजली दर में सिर्फ प्रति यूनिट 20 पैसे की ही वृद्धि की है।असल में उपभोक्ताओं के बिजली बिल में पहले की अपेक्षा से दोगुणा से भी अधिक बिल आएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने हाफ बिजली बिल को खत्म कर पहले ही बिजली बिल को दोगुना कर दिया है और उसके बाद प्रति यूनिट 20 पैसे की वृद्धि जिसका सीधा मतलब बिजली उपभोक्ताओं को पहले की अपेक्षा दोगुनी बढ़ने के साथ प्रति यूनिट 20 पैसे और अतिरिक्त बिजली बिल आएगा।
मंच के नेता ने कहा कि सरकार का 100 यूनिट तक बिजली हॉफ का घोषणा महज एक ढकोसला ही है। क्यों प्रतिदिन 3 यूनिट से कम बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या बहुत ही नगण्य है।
उन्होंने भाजपा सरकार की इस कदम को जनविरोधी करार देते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की जरूरत इसलिए है क्यों के वे देश की कॉर्पोरेट परस्त नीतियों को आसानी के साथ प्रदेश में भी लागू कर सके।भाजपा का चरित्र ही है गरीब और आम जनता को निचोड़ना और देश के मुट्ठीभर धनाढ्य वर्गों को लाभ पहुंचाए।
उन्होंने जनता से सरकार की इस जनविरोधी कदम का विरोध करने का आह्वान किया है

Back to top button
error: Content is protected !!