A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का पुनर्गठन बैठक आयोजित

बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का पुनर्गठन बैठक आयोजित

रामगढ़:जिला बाल संरक्षण इकाई एवं ग्राम ज्योति एवं ग्राम साथी के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को प्रखंड सभा का रामगढ़ में प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का पुनर्गठन बैठक आयोजित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बाल संरक्षण इकाई के पीओआईसी आशीष मोहन ने विगत दिनों दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रखंड अंतर्गत विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण पर विशेष ध्यान की जरूरत है क्योंकि विद्यालय की लापरवाही के कारण पूर्व में एक बालक की जान चली गई थी। उन्होंने समिति के समय समय पर प्रखंड स्तरीय संचालित सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों की संपूर्ण विधि व्यवस्था एवं बालकों की सुरक्षा से संबंधित जायजा लेने की अपील की नीति आयोग यूनिट अमलेश कुमार ने कुपोषित बच्चों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उपस्थित बच्चों पर उपचार कुपोषण उपचार केंद्र में ही कराया जाए। चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक मोहम्मद समीर अंसारी ने कहा बच्चों से संबंधित किसी प्रकार की समस्या पर चाइल्ड हेल्पलाइन के निशुल्क नंबर 1098 में कॉल कर सहायता प्राप्त की जा सकती है ग्राम साथी के सचिव देवानंद कुमार ने कहा रामगढ़ प्रखंड में और असामाजिक तत्वों द्वारा बड़ी सरलता से ट्रैफिकिंग एवं पोक्सो को अंजाम दिया जा रहा है।हम लोग सभी बिगत दो वर्षों से ग्राम साथी इस क्षेत्र में कार्य कर रही है और सभी बातों के ऊपर विचार एवं अवलोकन प्रांत प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि बच्चों के बच्चे देश के भविष्य होते हैं यह काफी संवेदनशील विषय है इस पर सभी को मिलकर कार्य करना होगा स्थानीय प्रशासन सजग व सदैव तत्पर है।बैठक में कई गणमन लोगों ने सौभाग लिए और प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का पूर्ण गठन कार्य को सफल किया इस मौके पर ग्राम साथी के देवानंद कुमार,तारा प्रसाद,ज्योति चौधरी,रेनू सोरेन एवं अन्य स्वैच्छिक संगठन के पदाधिकारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Back to top button
error: Content is protected !!